super 30 in 12 years

श्री मुकेश शर्मा जोधपुर के एक प्रतिष्ठित रसायन विज्ञान के शिक्षक हैं, जो वर्तमान में जोधपुर “ऑयल इंडिया सुपर 30, जोधपुर” के विभाग प्रमुख (HOD) एवं मेंटर की भूमिका भी निभा रहे हैं जिसका बिज मुकेश शर्मा ने बोया — और आगे चलकर इस सोच का ऑयल इंडिया लिमिटेड का साथ मिलाऔर आयल इंडिया के साथ मिलकर एक CSR पहल की है, जो वंचित एवं मेधावी छात्रों को निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान करती है।

जिसे पढ़कर अब तक 315  ग़रीब और आर्थिक तौर पर कमज़ोर मेधावी विधार्थी आईआईटीएन बन कर अपना और परिवार का सपना पूरा कर चुके है श्री शर्मा अपने करियर की शुरुआत FIITJEE (दिल्ली) और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज (चंडीगढ़ एवं दिल्ली) जैसी प्रमुख कोचिंग संस्थाओं में रसायन विज्ञान संकाय रह चुके हैं। बाद में उन्होंने समाज के लिए कुछ कर गुजरने के जज़्बे को लिए जोधपुर में सुपर ३० की नींव डाली 

उनके नेतृत्व में ऑयल इंडिया सुपर 30, जोधपुर ने विगत 11 वर्षों में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है — 2021 में सभी 30 छात्रों ने JEE उत्तीर्ण किया, जबकि 2020, 2019 और 2016 में क्रमशः 28, 26 और 29 छात्रों का चयन हुआ। श्री शर्मा का यह कार्य समाज के सबसे वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की एक प्रेरक मिसाल है।


No comments:

Post a Comment

Your suggestion and comments are always welcome